फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Food Department team raids BJP leader's paneer factory.

Amroha News: भाजपा नेता की पनीर फैक्टरी पर खाद्य विभाग की टीम का छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Food Department team raids BJP leader's paneer factory.
गजरौला। खाद्य विभाग की टीम ने भाजपा नेता एवं पाल ग्राम पंचायत के प्रधान पति की पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। दो सैंपल लिए। जिनको जांच के लिए भेजा जाएगा। काम कर रहे स्टाफ का मेेडिकल प्रमाणपत्र और इस्तेमाल हो रहे पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराए बिना दोबारा काम नहीं करने के निर्देश दिए। सत्तारूढ़ दल से जुड़े शख्स की फैक्टरी पर कार्रवाई से व्यापारियों, दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

वीर सिंह भगत भाजपा नेता हैं। उनकी पत्नी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाल की निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के सामने उनकी डेयरी है, जबकि कुछ ही पीछे गली में पनीर बनाने की फैक्टरी है। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे मुरादाबाद के सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम किशाेर को साथ लेकर भाजपा नेता की पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। यहां उनको दोे अलग-अलग बर्तन में 64 किलोग्राम पनीर तैयार मिला। टीम ने भाजपा नेता से पनीर की फैक्टरी चलाने केे कागजात मांगे। इसके बाद दोनों बर्तन से पनीर के सैंपल लिए। पनीर फैक्टरी में काम कर रहे स्टाफ का मेेडिकल प्रमाण पत्र दिखाने को कहा, लेकिन उन पर उपलब्ध नहीं था। पनीर की फैक्टरी में इस्तेमाल किए जा रहे पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा नेता को निर्देश दिए हैं कि जब तक स्टाफ का मेडिकल प्रमाणपत्र न बन जाए और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध न हो, तब तक पनीर की फैक्टरी न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed