फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five more dengue patients including woman found, number of victims reaches 40

Amroha News: महिला समेत डेंगू के पांच मरीज और मिले, 40 पहुंची पीड़ितों की संख्या

Thu, 07 Nov 2024 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 07 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Five more dengue patients including woman found, number of victims reaches 40
अमरोहा। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को फिर महिला समेत पांच लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल में भर्ती कर सभी का इलाज किया जा रहा है। मलेरिया आशंकित 51 लोगों की भी जांच कराई गई। तीन दिन में डेंगू के 15 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के होश उड़े हैं। बता दें कि अक्तूबर माह से लेकर अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 40 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नवंबर माह के पहले सप्ताह में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1080 मरीज पहुंचे। जिसमें सबसे ज्यादा बुखार पीड़ित थे। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। चारों तरफ मरीज ही मरीज दिखाई दिए। डॉक्टर कक्ष और दवा वितरण कक्षा के बाहर भी मरीजों की लाइन लगी रही। डॉक्टरों की सलाह पर जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में डेंगू आशंकित 14 मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें जोया की रहने वाली 54 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवक, नौगांवा सादात निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, रजबपुर की 37 वर्षीय महिला और रायपुर गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। एक साथ डेंगू के पांच मरीज मिलने से डॉक्टर के होश उड़ गए। तुरंत मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। वहीं, मलेरिया आशंकित 51 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में बुखार के 32 मरीज भर्ती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं, डेंगू वार्ड में भर्ती आठ मरीजों का भी उपचार किया जा रहा है। स्थिति यह है कि बीते तीन दिन में डेंगू के 15 मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बुखार और डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed