फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five lakh rupees were robbed by promising to sell a plot

Amroha News: प्लाॅट बेचने का झासा देकर पांच लाख रुपये हड़पे, पांच पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees were robbed by promising to sell a plot
अमरोहा। प्लाॅट बेचने का झांसा देकर कारोबारी से कुछ लोगों ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। मामले में न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला बेल का तालाब में सैयद कौकब मुजतबा की पत्नी फात्मा शहजादी का आरोप है कि कस्बे में ही मोहल्ला पापड़ी के रहने वाले नासिर हुसैन, उनके बेटे मोहम्मद असलम और मोहल्ला बुध बाजार के रहने वाले मोहम्मद अजीम से सैयद कौकब मुजतबा की अच्छी जान पहचान थी। जिसके चलते वर्ष 2019 में तीनों लोग घर आए और अपनी जमीन की प्लाॅटिंग करने की बात कही। एक दूसरे को आपस में पार्टनर बताया। साथ ही सैयद कौकब मुजतबा से 125 वर्ग मीटर का प्लाॅट बेचने की बात कही। पांच लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद सैयद कौकब मुजतबा ने तीन लाख आरोपियों को दे दिए। दो लाख बाद में देकर बैनामा करा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 7 दिसंबर 2023 को सैयद कौकब मुजतबा अपने मजदूरों के साथ प्लॉट की बाउंड्री करने पहुंचे तो यहां दो अज्ञात लोगों ने प्लॉट को अपना बताकर निर्माण कार्य रोक दिया। तभी पीड़ित सैयद कौकब मुजतबा ने नासिर हुसैन, मोहम्मद असलम और मोहम्मद अजीम को मौके पर बुला लिया तो तीनों आरोपियों ने प्लॉट का गलत बैनामा होने की बात कहकर पल्ला छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में नासिर हुसैन, उसके बेटे मोहम्मद असलम और मोहम्मद अजीम व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed