फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fisherman tried to save a couple in a car drifting in the Ganges

Amroha News: मछुआरे ने की गंगा में बह रहे कार सवार दंपती को बचाने की कोशिश

Fri, 25 Aug 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fisherman tried to save a couple in a car drifting in the Ganges
गजरौला (अमरोहा)। गंगा में कार उतारने के दौरान पत्नी नाजिया खिड़की से हाथ हिलाकर खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी। गंगा किनारे मछली पकड़ने वाले मछुआरे ने बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने अपना मछली पकड़ने वाला कांटा बंधा हुआ डंडा भी पकड़ाना चाहा, लेकिन नाकाम रहा। इस दौरान कार दूर चली गई। बाद में जानकारी मिलने पर दौड़े आस पास के लोग भी गंगा में कूद गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम सीकरी खादर निवासी युवक शाने आलम पत्नी नाजिया के साथ कार लेकर गंगा में जा समाया। जिस घासीपुरा गांव सामने वह गंगा में कूदा, वहां पर बाढ़ खंड के कर्मचारी काम कर रहे थे। कुछ ही दूर पर मछुआरा मछली पकड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा की धारा में कुछ दूर जाते ही कार की खिड़की खुल गई। जिससे शाने आलम की पत्नी नाजिया ने अपना हाथ बाहर निकाल कर लोगों से बचाने की गुहार लगाते हुए इशारा किया। मछ़ुआरा दौड़ कर आया। उसने अपना मछली पकड़ने के लिए कांटा बंधा हुआ डंडा पकड़ाना चाहा। जिससे उसे बचा ले, मगर वह उस तक नहीं पहुंच सका। इस बीच कार पानी में दूर चली गई। जिससे वह कार सवार दंपती को बचाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन

------------------



बुलंदशहर और संभल पुलिस को सतर्क करने के निर्देश
गजरौला। कार सवार दंपती द्वारा गंगा में छलांग लगाए जाने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। घासीपुरा, तिगरी, सुनपुरा, पपसरा खादर, सीकरी खादर, कसेरुआ के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। तिगरी से लेकर घासीपुरा तक ग्रामीणों की ही भीड़ दिखाई दे रही थी। काफी प्रयास के बाद भी कार हाथ नहीं लगी। जिस पर सीओ ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह संभल और बुलंदशहर पुलिस को सूचना देकर सतर्क कर दें। वह यहां गंगा किनारे कार को तलाश करें। क्योंकि जिस तेज गति से गंगा की जलधारा प्रवाहित हो रही है, उसे अनुमान लगाया जा रहा है कि गंगा में डूबी कार संभल या बुलंदशहर जिले की सीमा में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed