{"_id":"5e6bc80d8ebc3ea4cd356c01","slug":"firing-and-beating-two-groups-jpnagar-news-mbd3430537176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों से उगाही को लेकर दो गुटों में फायरिंग, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआरियों से उगाही को लेकर दो गुटों में फायरिंग, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी (अमरोहा)। हसनपुर सर्किल क्षेत्र में जुआ का धंधा फल-फूल रहा है। क्षेत्र में अमरोहा, संभल, बदायूं और बुलंदशहर के जुआरी सक्रिय हो गए हैं। बड़े स्तर पर जुआ-सट्टा खेलने आते हैं। शुक्रवार को जुआरियों से उगाही को लेकर ठेकेदारों के दो गुट आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई। फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले।
आदमपुर थाना क्षेत्र के खड़गरानी वाला और शहबाजपुर ढोला गांव के बीच पिछले तीन माह से जुआ चल रहा है। यहां पर आस-पास के जिलों के सैकड़ों जुआरी आते हैं। ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह ने इसकी कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 112 डायल पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंचती है। शुक्रवार की दोपहर जुआ शुरू हुआ, लेकिन तभी जुआरियों से उगाही करने के लिए ठेकेदारों के दो गुट बन गए। यह ठेकेदार वह है जो पुलिस से साठगांठ करते हैं। लिहाजा उगाही को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग होता देख जुआरियों में भगदड़ मच गई। खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक पांच राउंड फायरिंग हुई। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आदमपुर थानाक्षेत्र में दो साल पहले गंगा किनारे जंगल में बुलंदशहर जनपद से आए छह से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने जुआ खेल रहे लोगों से पांच लाख की नगदी और बाइकें लूट ली थीं। इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने जुआ और फायरिंग का मामला संज्ञान में होने से इनकार किया है।