फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire was thrown on the photo studio operator in a dispute, one arrested

Amroha News: कहासुनी में फोटो स्टूडियो संचालक पर झोंका फायर, एक गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire was thrown on the photo studio operator in a dispute, one arrested
डिडौली (अमरोहा)। गांव बुढ़नपुर निवासी फोटो स्टूडियो संचालक प्रेमशंकर पर मंगलवार की शाम मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि फोटो स्टूडियो संचालक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बुढनपुर गांव में प्रेमशंकर का परिवार रहता है। पुलिस के मुताबिक प्रेमशंकर गांव के अड्डे पर फोटो स्टूडियो चलते हैं। 20 मई के शाम पांच बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान भुवनेश्वर, नमन और बुढनपुर गांव के रहने वाले सचिन व अज्ञात युवक के साथ दुकान पर आए। यहां फोन चार्जिंग को लेकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

प्रेमशंकर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि शाम को करीब आठ बजे प्रेम शंकर अपनी दुकान के बाहर खड़े थे, तभी आरोपियों ने ओवरब्रिज के ऊपर से जान से करने के लिए से गोली चला दी। इस हमले में प्रेम शंकर बार-बार बच गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में भुवनेश्वर, नमन, सचिन और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में आरोपी सचिन को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed