{"_id":"5ff4eb359bc93972cd1622ef","slug":"fire-in-amroha-more-than-50-thousand-hen-and-chickens-die-in-poultry-farm-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म में लगी आग,50 हजार से ज्यादा मुर्गियां व चूजे जल मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री फार्म में लगी आग,50 हजार से ज्यादा मुर्गियां व चूजे जल मरे
Wed, 06 Jan 2021 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नौगावां सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगावां सादात (अमरोहा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Jan 2021 04:11 AM IST
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म में आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात क्षेत्र में स्थित आब्दी पोल्ट्री फॉर्म में शार्ट सर्किट से आग लग गई। हवा के झोंकों से आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। लेकिन घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फार्म के मालिक के मुताबिक आग में जलकर करीब 53 हजार मुर्गियों और चूजों की मौत हो गई। जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा। दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन
नौगावां सादात के मोहल्ल बड़ी इमली निवासी सैय्यद मंजूर अब्बास की गांव बीजरा में मंजूर अब्बास ऑब्दी पोल्ट्री फॉर्म है। फॉर्म में पचास हजार से अधिक मुर्गी एवं चूजे थे। मंगलवार देरशाम को अचानक शॉर्ट सर्किट से फार्म में आग लग गई। आग की चिंगारी मुर्गियों के बॉक्स में पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक आग अलग-अलग बने मुर्गियों के बॉक्स में पहुंचकर और फैलती रही। आग की सूचना से अफसरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल की एक गाड़ी पर्याप्त नहीं हुई तो चार गाड़ियों को आग बुझाने के कार्य में लगा दिया गया। दमकल की गाड़ी में पानी खत्म हो जाने पर उसे दोबारा से भरकर लाने का सिलसिला चल रहा है। आग का विकराल रूप होने की वजह से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आग में करीब 53 हजार मुर्गियों एवं चूजों की मौत हो गई। पोल्ट्री फार्म के मालिक के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं सीएफओ के वर्मा का कहना है कि पोल्ट्री फार्म में आग की बड़ी घटना हुई है। दमकल की कई गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से 53 हजार मुर्गियों की मौत हो गई जिससे करीब 4 से 5 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है।
- सैयद मंजूर अब्बास आब्दी पोल्ट्री फार्म के स्वामी