फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fire depot

प्लाईवुड और पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड कर्मियों समेत सात झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
fire depot
हसनपुर प्लाईवुड एवं पेंटस के गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। नगर में बीच बाजार स्थित प्लाईवुड एवं पेंट सामग्री के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में फायर स्टेशन गजरौला प्रभारी के अलावा दो दमकल कर्मी समेत सात लोग झुलस गए। झुलसे चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दमकल की पांच गाड़ियों की सहायता से शाम पांच बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब पैंतालीस लाख से अधिक नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रहरा अड्डा निवासी प्रदीप अग्रवाल उर्फ टीटू की कुमार ट्रेडर्स के नाम से हार्डवेयर एवं प्लाईवुड की दुकान है। प्रदीप पेंट और प्लाईवुड डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कुछ दूरी पर गोदाम बना हुआ है। शनिवार सुबह 11 बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख दुकान पर काम करने वाले मजदूर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच आग की चपेट में आ गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की तो आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर गजरौला फायर स्टेशन प्रभारी सत्येंद्र कुमार, दमकल कर्मी युद्धवीर, सुभाष चंद्र व मजदूर मोनू, रोहित सैनी निवासी मोहल्ला मनिहारान व दो ई-रिक्शा चालक फारुख व शहजाद झुलस गए। इनमें से तीनों दमकल कर्मी व मजदूर मोनू को गंभीर हालत में रेफर किया गया। शाम पांच बजे तक पांच दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका। देरशाम तक धुआं उठता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग ने विकराल रूप लिया तो पुलिस ने बंद कराईं आसपास की दुकानें
हसनपुर। नगर के बाजार में रहरा रोड पर प्लाईवुड एवं पेंटस सामग्री के गोदाम में आग तो सुबह करीब 11 बजे लग गई थी, लेकिन आग ने दोपहर साढ़े बारह बजे विकराल रूप लिया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए आसपास की तीन सौ मीटर की दूरी की दुकानों को बंद करा दिया।
कुछ दुकानदार तो स्वयं ही दुकान का शटर बंद करके घटनास्थल से दूर हो गए। आग बुझाने के जुबिलेंट गजरौला की दमकल की गाड़ियां व सरकारी दमकल की गाड़ियां समेत पांच दमकल की गाड़ियां लगी रहीं। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से भी पानी के दो टैंकरों को वहां पहुंचा गया। आसपास के घरों से समरसेबिल से भी लोग दकमल कर्मियों की सहायता से आग बुझाने की कोशिश करते रहे। करीब पांच घंटे आग की वजह से मुख्य बाजार में आवागमन प्रभावित रहा। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं जाम की स्थिति से निपटने के लिए रहरा अड्डा से अंदर प्रवेश द्वार पर बैरियर लगाकर पुलिस ने आवागम बंद कर दिया। इसके अलावा कई स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी रही।
वातावरण में धुआं फैलने से लोगों को हुई परेशानी
हसनपुर। प्लाईवुड एवं पेंट आदि के गोदाम में आग लगने से सुबह 11 से शाम छह बजे तक धुआं ही धुआं मुख्य बाजार एवं आसपास की आबादी के वातावरण में घुला रहा। देर रात तक भी धुआं की वजह से लोग परेशान रहे। कई सांस के मरीजों को धुआं से ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस लोगों को घटनास्थल पर जाने से रोकती रही। लेकिन बावजूद इसके लिंक रास्तों से लोग वहां धीरे-धीरे पहुंचते रही रहे। लोगों ने घरों की छतों पर खड़े होकर आग बुझाते दमकल कर्मियों को देखा। हालांकि पुलिस लोगों को बार-बार पीछे हटने के लिए समझाती रही।
दो मंजिला गोदाम में आग से पड़ गई दरारें
हसनपुर। प्लाईवुड एवं पेंट् के जिस गोदाम में आग लगी। वह दो मंजिला गोदाम है। कई घंटे तक आग के गुबार गोदाम से बाहर आते रहे। तेज आवाजें भी गोदाम से बाहर आती सुनाईं दीं। जिसकी वजह से दो मंजिला गोदाम की मजबूत दीवारों में कई स्थान पर दरारें पड़ गईं।
फायर विभाग के अफसरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
हसनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने घटनास्थल पर फायर विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि समय से सूचना मिलने के बाद भी दमकल कर्मियों की गाड़ी बहुत देर बाद पहुंची। जिससे काफी नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि नगर में पचास वर्षों पहले भी इतनी भीषण आग नहीं लगी। बताया कि जिलाधिकारी से दूरभाष पर शिकायत करने पर मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

-प्लाईवुड के गोदाम में लगी आग बुझाने के प्रयास में गजरौला फायर स्टेशन प्रभारी सतेंद्र सिंह, सुभाषचंद्रा व युद्धवीर झुलस गए। इनके अलावा भी कुछ लोग झुलसे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्थिति नियंत्रण में हैं।
---के वर्मा, सीएफओ।

हसनपुर प्लाईवुड के गोदाम में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी, वहीं घटनास्थल पर माजूद प?

हसनपुर प्लाईवुड के गोदाम में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी, वहीं घटनास्थल पर माजूद प?- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed