फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire breaks out in furniture factory, trapped woman jumps from roof

फर्नीचर कारखाने में भड़की आग, फंसी महिला छत से कूदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in furniture factory, trapped woman jumps from roof
अमरोहा के मोहल्ला तकिया मोतीशाह में फर्नीचर कारखाने में लगी आग बुझाने के लिए गेट को तोड़ता युवक। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। संदिग्ध परिस्थितियों में फर्नीचर कारखाना में आग लग गई। दूसरी मंजिल मकान में फंसी कारखाना मालिक की दहशतजदा पत्नी छत से कूद गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से स्थानीय लोगों अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तकिया मोतीशाह में अब्दुल वाहिद का परिवार रहता है। वह फ्रेंड्स फर्नीचर के नाम से कारखाना चलाते हैं। कारखाने में फोम वाली कुर्सी व लकड़ी का अन्य फर्नीचर तैयार होता है। नीचे कारखाना और दूसरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब11 बजे अब्दुल वाहित किसी काम से बाजार गए थे। जबकि उनके बच्चे स्कूल गए हुए थे। साप्ताहिक बंदी के चलते कारखाना बंद था। घर पर केवल उनकी पत्नी आसमा परवीन थीं। तभी संदिग्ध हालात में कारखाने में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं।
विज्ञापन

कारखाने में आग लगने के कारण दूसरी मंजिल से नीचे उतरने का रास्ता भी बंद हो गया। आग की लपटें उठती देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी बीच दूसरी मंजिल मकान में फंसी आसमा परवीन दहशत के चलते शोर मचाने लगीं। लोगों ने चादर पकड़ कर आसमा से कूदने के लिए कहा। वह ऊपर से कूदीं तो नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। फायर स्टेशन इंचार्ज रजा हसनैन ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्निकांड में भारी नुकसान होने का अनुमान है।

अमरोहा के मोहल्ला तकिया मोतीशाह में फर्नीचर कारखाने में लगी आग।

अमरोहा के मोहल्ला तकिया मोतीशाह में फर्नीचर कारखाने में लगी आग।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed