फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR on three including husband for dowry harassment and attempt to murder

दहेज उत्पीड़न और हत्या की कोशिश में पति समेत तीन पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR on three including husband for dowry harassment and attempt to murder
अमरोहा। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि उससे दहेज में दस लाख रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की नीयत से केरोसिन छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की गई। विवाहिता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उनके आदेश पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव चक रुस्तमपुर निवासी युवती की शादी क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी प्रिंस मांगट के साथ हुई थी। प्रिंस सेना में क्लर्क के पद पर तैनात है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उससे दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते थे। विवाहिता ने पति पर अन्य महिला से संबंध होने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। ससुराल वालों ने केरोसिन छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की और मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने उसकी बेटी को भी छीन लिया। विवाहिता तभी से मायके में रह रही है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी पूनम से की। उनके आदेश पर रजबपुर थाना पुलिस ने पति प्रिंस मांगट, सास अनीता देवी और ससुर राजवीर सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या की कोशिश संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed