{"_id":"610847bd8ebc3e83eb63d65d","slug":"fir-on-six-persons-jpnagar-news-mbd3979367152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। विवाहिता नरे ससुराल वालों पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मच्छरट्ठा निवासी अब्दुल हमीद की बेटी शबाना की शादी संभल के बनियाठेर थानाक्षेत्र के नरौली निवासी मोहम्मद दीन के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले लगातार दहेज कम लाने का ताना देते थे। दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे। 31 जुलाई की शाम ससुराल वालों ने शबाना को उसकी छह साल की बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी शबाना अपने मायके में पिता के घर आ गई थी। लेकिन रविवार की सुबह पति मोहम्मद दीन अपने अन्य परिजनों के साथ घर में घुस आया और शबाना के साथ मारपीट की। लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति मोहम्मद दीन, ससुर नूर हसन, देवर अजरुदीन, सास रानी और ननद गुलअफशा के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।