फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on five persons

घर में घुसकर मारपीट-बवाल करने में विवाहिता की मां-भाई सहित पांच पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
fir on five persons
अमरोहा। दंपती में विवाद के चलते विवाहिता के मायके वालों ने घर में घुसकर उसकी सास के साथ मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर विवाहिता की मां और भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देेहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला सुबोधनगर निवासी रामगोपाल के बेटे पंकज की शादी चंदौसी के मोहल्ला अशोक नगर निवासी प्रियंका उर्फ नेहा के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पंकज और उसकी पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। आरोप है कि प्रियंका अपने मायके वालों के उकसाने में आकर गृह क्लेश करती रहती है। आरोप है कि 30 मई को प्रियंका के मायके मायके वाले घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पंकज की मां (विवाहिता की सास) को लाठी-डंडों से पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी पूनम से की। उनके निर्देश पर विवाहिता की मां सर्वेश देवी, भाई विवेक निवासी मोहल्ला अशोक नगर चंदौसी, मनोज और उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहल्ला प्रगति विहार कालोनी चंदौसी और सोमपाल सिंह निवासी पूरनपुर थाना डिडौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed