फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR on 53 including outgoing head husband for chicken feast

वोटरों को मुर्ग की दावत परोसने में निवर्तमान प्रधान पति 53 लोगों पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
FIR on 53 including outgoing head husband for chicken feast
अमरोहा। देहात पुलिस ने वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गे की दावत करने के मामले में निवर्तमान प्रधान पति समेत तीन नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी ने लॉकडाउन के नियम भी तोड़े हैं। पुलिस की कार्रवाई से दावेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के काकर सराय गांव का है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार की रात बीट कांस्टेबल लोकेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर थे। तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर काकर सराय गांव के निवर्तमान प्रधान पति मेहराज के घर छापा मारा। पुलिस को देख कर घर में मौजूद भीड़ में भगदड़ मच गई। सभी लोग भाग निकले। मौके पर वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गे की दावत दी जा रही थी। सभी लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी नहीं करके कोविड-19 के दिशा निर्देशों उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से भगोने के अलावा खाना तैयार करने के अन्य बर्तन बरामद किए हैं। साथ ही कांस्टेबल की तहरीर पर निवर्तमान प्रधान का पति मेहराज, जो कि इस बार खुद चुनाव में दावेदार है, उसके सहयोगी नासिर और कलवा के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ वोट के लिए प्रलोभन देने के लिए 171 बी, धारा 144 का उल्लंघन करने में 188, और संक्रमण फैलाने के जिम्मेदार मानते हुए 269-270 धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी मेहराज प्रधान पद का दावेदार है। एसपी सुनीति ने बताया कि जिले में आचार संहिता के उल्लंघन की यह दूसरी कार्रवाई की गई है। इस तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी। इससे पहले शुक्रवार की शाम डिडौली पुलिस ने हुसैनपुर मालीखेड़ा में दो क्विंटल रसगुल्ले के 400 डिब्बे पकड़े थे। इसमें भी प्रधान पद के दावेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed