फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on 10 persons

अभिलेख फाड़ने और प्रधानाचार्य से अभद्रता में 10 शिक्षकों पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
fir on 10 persons
हसनपुर। श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में सरकारी अभिलेख फाड़ने और प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने 10 शिक्षकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केस दर्ज किया है। श्रीमती सुखदेव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य परम सिंह का कहना है कॉलेज में प्रति माह एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की जाती हैं। इस कार्य का दायित्व प्रवक्ता आलोक कुमार को सौंप रखा था। लेकिन उन्होंने इस कार्य को करने से इंकार कर दिया और अपने साथी शिक्षकों को लेकर इसका विरोध कर दिया। 9 मार्च को प्रधानाचार्य कक्ष में घुसकर प्रधानाचार्य से अभद्रता की गई। सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आलोक कुमार, श्रीनारायण यादव, प्रवेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, भगवान दास, संजय कुमार सिंह, हुसैन असगर, मूलचंद कुमार, आजम अली खान और जगदीश शरण के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed