फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir

खूनी संघर्ष में नट बिरादरी के 18 लोगों पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
fir
अमरोहा। गजाना में चौहान और नट बिरादरी के लोगों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों बिरादरियों के बीच वर्चस्व आड़े आ रहा है। नट बिरादरी की तहरीर पर चौहानों के चौदह लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई थी। अब नट बिरादरी के 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस तैनात की गई है। वर्चस्व की इस लड़ाई को लेेकर लोग भयभीत और इस बात को लेकर आशंकित है कि कहीं कोई बड़ी घटना न हो जाए।
विज्ञापन

खूनी संघर्ष की यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गजाना गांव की है। चौहान बहुल इस गजाना गांव में मुस्लिम, कश्यप, धीमर, प्रजापत और नट समाज के लोग भी रहते हैं। बुधवार को परचून की दुकान पर सामान खरीदते समय चौहान और नट बिरादरी के लोगों में मारपीट हो गई थी। लिहाजा पुलिस ने दोनों पक्षों में सात लोगों पर एनसीआर दर्ज की थी। गुरुवार को फिर दोनों बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बवाल में नट बिरादरी के पांच लोग और चौहान बिरादरी के छह लोग लहूलुहान हो गए थे। इसके बाद नट बिरादरी की तरफ से चौहान बिरादरी के निकिल, नीलू, लिदलावर, अंकित, अर्जुन, विनित, नवनीत, गौरव, अतुल, विकास, संजीव, हिमांशु, कपिल, मनदीप सहित चौदह लोगों पर बलवा और एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन, शुक्रवार की शाम चौहान बिरादरी के बनवीर सिंह ने तहरीर देकर नट बिरादरी के लोगों पर अवैध हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर हमला करना का आरोप लगाया। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नट बिरादरी के चंद्रशेखर, कैलाश, अशोक, गोविंद, विकास, राजेश, ओमवीर, रोहताश, संजीव, विकास, प्रदीप, डोरी, जयविंद्र, विनोद, दलपत, रशपाल, कलुआ, कपिल सहित 18 लोगों के खिलाफ बलवा, महिलाओं से अश्लील हरकतें करना, घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब तक दोनों पक्षों के 32 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed