{"_id":"601d937e8ebc3e4b6a79cca9","slug":"fir-in-making-false-voting-jpnagar-news-mbd3785826152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट बनवाने के लिए अंकतालिका में जन्मतिथि से की छेड़छाड़, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट बनवाने के लिए अंकतालिका में जन्मतिथि से की छेड़छाड़, एफआईआर
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रामीण ने बीएलओ पर फर्जी वोट बनवाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर बीएलओ और सुपरवाइजर पर वोट नहीं बनाने का आरोप लगाकर एसडीएम से शिकायत की। मामले की जांच हुई तो शिकायतकर्ता खुद ही धोखाधड़ी के आरोप में फंस गया। किशोर अवस्था के वोटरों की अंकतालिका में जन्मतिथि से छेड़छाड़ कर कंप्यूटर से फर्जी जन्मतिथि अंकित करने का मामला सामने आया। अब बीएलओ ने शिकायतकर्ता के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव कूवी का है। पपसरा गांव निवासी सुनीता देवी ग्राम पंचायत कूवी की बीएलओ है। आरोप के मुताबिक गांव निवासी देवेंद्र सिंह फर्जी बोर्ड बनाने के लिए अनावश्यक दबाव डालता था। विरोध करने पर देवेंद्र सिंह ने बीएलओ और सुपरवाइजर तेजपाल सिंह के खिलाफ वोट न बनाने का आरोप लगाकर एसडीएम सदर को शिकायती पत्र दिया। एसडीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर नायब तहसीलदार से मामले की जांच कराई। इसके बाद खुद शिकायतकर्ता धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े में फंस गया।
जांच में सामने आया कि किशोरावस्था के छह लोगों की अंकतालिका में जन्मतिथि के साथ छेड़छाड़ करके कंप्यूटर के माध्यम से फर्जी जन्म तिथि अंकित की गई है। एसडीएम ने बीएलओ और सुपरवाइजर को शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। लिहाजा बीएलओ सुनीता देवी ने रजबपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर देवेंद्र सिंह निवासी कूवी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।