फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir against six persons

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
fir against six persons
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जान से मारने की कोशिश की। साथ ही पति ने दो बार गर्भपात कराया, जिससे लड़की पैदा न हो सके। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी मरगूब की बेटी शबीना की शादी कनकपुर निवासी जुनैद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शबीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करते थे। विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आठ जून की दोपहर शबीना को पति समेत अन्य ससुराल वालों ने दहेज की मांग दोहराते हुए मारापीटा। साथ ही जान से मारने के लिए जहर दे दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने उसे जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यह भी आरोप है कि इससे पहले ससुराल वाले दो बार गर्भपात करा चुके हैं, जिससे उसे लड़की पैदा न हो। विवाहिता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति जुनैद, मुनव्वर, तैयबा, जुबेर, जावेद और रानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed