फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against five people including wife for abetting suicide

Amroha News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी समेत पांच पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
FIR against five people including wife for abetting suicide
मंडी धनौरा। ग्राम देहराचक निवासी जितेंद्र की मौत के मामले में पिता की ओर से उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पिता ने आरोप लगाया है कि नगर में स्थित उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से उसके पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन

ग्राम देहरा चक निवासी जितेंद्र की शादी सात साल पहले निकटवर्ती गांव कलाली निवासी शीतल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में मनमुटाव हो गया। इसके चलते जितेंंद्र की पत्नी शीतल तीन साल से मायके में रह रही थी। जितेंद्र का शव बीती 28 फरवरी को गांव के पास ही मध्य गंगा नहर के पास पड़ा मिला था। पिता सेवकराम ने बताया कि 28 फरवरी को उसके पुत्र जितेंद्र को गजरौला में रहने वाली पत्नी की मौसी चंचल ने बुलाया था। उसके बाद से ही वह लापता था। पिता सेवकराम का आरोप है कि जितेंद्र का नगर में कलाली रोड पर 70 मीटर का मकान है। ससुराल पक्ष के लोग उस मकान पर कब्जा करना चाहते थे। वे उसके बेटे पर इसके लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि पिता सेवकराम की तहरीर पर पत्नी शीतल, साला पवन, ससुर चंद्रपाल सिंह, सास सुमित्रा व मौसेरी सास चंचल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed