{"_id":"5acfbc5c4f1c1bd73d8b4cd2","slug":"fighting-two-women-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में दो महिलाएं भिड़ीं, चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में दो महिलाएं भिड़ीं, चले लात-घूंसे
ब्यूरो अमर उजाला/उझारी।
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंडिकेट बैंक में कतार में लगने को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं में खूब लात-घूसें चले। मारपीट में एक महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस को देख एक पक्ष भाग गया। पीड़ित महिला ने कानों की बालियां लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
सिंडिकेट बैंक उझारी में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की संख्या अधिक होने के कारण महिलाओं और पुरुषों की की अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। नगर निवासी एक महिला अपनी मां के साथ लाइन में खड़ी अपनी बारी का इंतजार कर रही थी।
आरोप है कि दूसरे मोहल्ले की एक महिला बिना लाइन में लगे ही अपना पासबुक काउंटर पर जमा कर दी, जिसका वहां खड़ी महिलाओं ने विरोध किया। जिसे लेकर दो महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई। दोनों के बीच लात-घूंसें चलने लगे। इस दौरान बैंक के गार्ड मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने डायल 100 को फोन कर दिया। पुलिस को देख आरोपी महिलाएं फरार हो गई। जबकि एक महिला बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी कानों की बालियां छीन लिया। एसओ सैदनगली ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। यदि पीड़ित पक्ष तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।