{"_id":"626ed5f5ecab33100c1a59a0","slug":"fighting-on-the-way-with-students-returning-after-giving-practical-exams-gajraula-news-mbd426621998","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के साथ रास्ते में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के साथ रास्ते में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयोगात्मक परीक्षा देकर लौट रहे इंटरमीडिएट के चार छात्रों पर रास्ते में कॉलेज के ही छात्रों ने हमला कर दिया। लात घूंसों और बेल्ट से उनकी पिटाई की। शोर मचाने पर आरोपी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित छात्र ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंचे। थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी विकास कुमार, राजेंद्र, कुष्णपाल, सतीश इंटरमीडिएट के छात्र हैं। वह नगर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। इस समय उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। रविवार को उनकी भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। जिसका परीक्षा केंद्र बछरायूं के एक इंटर कॉलेज में गया। उपरोक्त छात्रों का कहना है कि वह प्रयोगात्मक परीक्षा देकर दो बाइकों पर सवार होकर लौट रहे थे। बछरायूं से आते समय नगर में दाखिल हुए ही थे कि इसी दौरान कॉलेज के ही 7-8 छात्र मिल गए। जिन पर आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज करते हुए उपरोक्त चारों छात्रों को रोक लिया। गाली गलौज का विरोध करने पर लात घूंसों से उनकी पिटाई की। छात्रों के शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़ कर आए। जिनको देख आरोपी छात्र धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित छात्रों ने गांव में फोन कर परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीण थाने आए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि छात्रों पर रास्ते में हमला करने की जानकारी है। तहरीर मिल गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।