फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fighting dengue and malaria amidst incomplete preparations

Amroha News: आधी अधूरी तैयारी के बीच डेंगू व मलेरिया से मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Fighting dengue and malaria amidst incomplete preparations
अमरोहा। अगस्त माह शुरू हो गया और मौसम में भी बदलाव हो रहा है। इसके साथ ही मलेरिया व डेंगू का खतरा भी बढ़ने लगा है। भले ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के लिए खूब दावे किए जा रहे हाें, लेकिन सीएचसी में अभी ठोस तैयारी नहीं हो सकी है। कहीं भी डेंगू-मलेरिया वार्ड नहीं बनाया गया है। जांच के इंतजाम भी अधूरे हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएचसी स्तर पर डेंगू व मलेरिया वार्ड तैयार करने के लिए भी कहा गया है। जिले में अमरोहा, धनौरा, हसनपुर, गजरौला, ढबारसी, नौगांवा सादात, जोया आदि में स्थित सीएचसी में व्यापक इंतजाम नहीं हुए है। अभी तक वार्डों में कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। जबकि, डेंगू व मलेरिया मरीजों के लिए वार्ड को साफ-सुथरा बनाकर उनके अंदर मच्छरदानी लगाई जानी है। सीएचसी पर मलेरिया और डेंगू के मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि मलेरिया और डेंगू की आशंका के चलते अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही डेंगू वार्ड भी तैयार कराया जाए। वहीं, टीम को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पीएचसी व आरोग्य केंद्र पर होंगी जांच

कहने को तो जिले में स्थित पीएचसी व आरोग्य केंद्रों पर मरीजों के खून की जांच के लिए लैब संचालित हैं, लेकिन अधिकांश जगह जांचें नहीं हो पा रही हैं। हालांकि, सीएमओ का कहना है कि सभी लैब को दुरुस्त रखने के साथ लैब टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है। विभागीय स्तर से हर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

------

अस्पताल में बढ़ रही भीड़
मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सोमवार को 1725 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें अधिकांश मरीज जुकाम, खांसी, बुखार व उल्टी दस्त के थे। सभी को दवाई देकर वापस भेज दिया गया। वहीं, अस्पताल के वार्ड में 15 मरीज बुखार के भर्ती हैं। जबकि, तीन डायरिया मरीजों का भी उपचार चल रहा है।


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed