फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight in favor of bride and groom over demand for dowry in Mandi Dhanaura in Amroha

बिन दुल्हन लौटी बरात: वर और वधू पक्ष में मारपीट के बाद चलीं गोलियां, कार और पांच लाख रुपये मांगने का लगाया आरोप

Sun, 26 Jun 2022 04:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 26 Jun 2022 04:25 PM IST
सार

मंडी धनौरा में दहेज की मांग को लेकर शनिवार रात एक बरातघर में वर और वधू पक्ष में मारपीट हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को लेकर मंडी धनौरा के थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में वधू के भाई की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Fight in favor of bride and groom over demand for dowry in Mandi Dhanaura in Amroha
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा में दहेज की मांग को लेकर हुए विवाद में बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। मारपीट में वधू पक्ष के चार लोग घायल हो गए। वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन के भाई की ओर से दूल्हे समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कई अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पारा खालसा में शनिवार रात ककराला गांव से बरात आई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। बरात नगर के एक बरातघर में पहुंची थी। बरातियों के स्वागत के बाद चढ़त की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। दहशत में आए वधू पक्ष के लोग खेतों में छिप गए।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर वर पक्ष के लोग भाग गए। वधू के भाई दीपक का आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुल्हन के भाई समेत चार लोग घायल हो गए। युवती के भाई ने दूल्हा विवेक पर जान से मारने के इरादे से फायर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। बरात बगैर दुल्हन के लौट गई। दुल्हन के भाई  की ओर से वर विवेक, उसके पिता रमेश, उसकी मां व बहन समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed