फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers upset over changes in sugarcane purchasing centres, demonstrated at the Collectorate

Amroha News: गन्ना क्रय केंद्रों में बदलाव पर बिफरे किसान, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Nov 2024 04:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 05 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset over changes in sugarcane purchasing centres, demonstrated at the Collectorate
अमरोहा। पेराई सत्र से पहले जारी हुए गन्ना सुरक्षण आदेश के तहत क्रय केंद्रों में बदलाव से किसान संगठन संतुष्ट नहीं हैं। त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के क्रय केंद्रों को बिंदल शुगर मिल चांगीपुर को दिए जाने का विरोध जताते भाकियू शंकर ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने सभी क्रय केंद्र वापस किए जाने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलक्टर का सौंपा।
विज्ञापन

गन्ना सुरक्षण आदेश के अंतर्गत शुगर मिलों के क्रय केंद्रों में फेरबदल किया गया है। पिछले साल शुरू हुई बिजनौर के चांगीपुर स्थित बिंदल शुगर मिल को अमरोहा से अलग-अलग शुगर मिलों के 15 क्रय केंद्रों का आवंटन किया गया है। इसी के तहत चंदनपुर की त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर से जुड़े जगुवा खुर्द, काफूरपुर, नरैनी व नरैना खुर्द गन्ना क्रय केंद्रों को चांगीपुर शुगर मिल के लिए आवंटित कर दिया गया है। इसी को लेकर किसान संगठन विरोध जता रहे हैं। सोमवार को भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलक्ट्रेट में जमा हुए और क्रय केंद्रों में हुए बदलाव का विरोध जताया। कहा कि त्रिवेणी चीनी मिल का पेमेंट, चीनी मिल मैनेजमेंट व कर्मचारियों का व्यवहार किसान हित में रहा है।
विज्ञापन

कहा कि उनके क्रय केंद्रों से बिंदल शुगर मिल चांगीपुर की की दूरी 90 किलोमीटर के अलावा दूसरे जनपद में है। किसी भी तरह की समस्या होने पर किसानों को समय की बर्बादी व मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ेगा। चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि उक्त गन्ना क्रय केंद्राें को बदलवाने के लिए गन्ना सहकारी समिति, सामान्य निकाय की बैठक, किसी भी जनप्रतिनिधि, अथवा किसी ग्राम प्रधान द्वारा कोई भी मांग नहीं की गई, इसके बाद भी क्रय केंद्रों का आवंटन चांगीपुर शुगर मिल को कर दिया गया। जोकि ठीक नही है। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन में गन्ना क्रय केंद्रों का आवंटन रद्द किए जाने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर सिंह, जगत सिंह चौहान, चौधरी धर्मवीर सिंह, विक्रम सिंह पंवार, ललित कुमार, मुकेश कुमार, नन्हें सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोहित कुमार, ओमकार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र बदलने के विरोध में डीसीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
अमरोहा। देहरा-ब क्रय केंद्र डीएसएम शुगर मिल असमोली को दिए जाने के विरोध में किसानों ने डीसीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू टिकैत संगठन के बैनर तले सोमवार को डीसीओ कार्यालय पहुंचे किसान प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, जर्रार, तैय्यब, महीपाल सिंह, राजीव कुमार,नफीस खां आदि ने डीसीओ दफ्तर में दिए ज्ञापन में कहा कि वह गांव जीहल, कुंदरकी भूड़, बेगपुर मुंडा, देहरा व सहेलिया के निवासी हैं। फिलहाल उनका गन्ना राणा शुगर मिल करीमगंज को क्रय केंद्र देहरा-बी के माध्यम से जाता रहा है। लेकिन वर्तमान पेराई सत्र के लिए उनका क्रय केंद्र करीमगंज से हटाकर डीएसएम शुगर मिल असमोली को आवंटित कर दिया गया है। जिससे किसान संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने क्रय केंद्र का आवंटन निरस्त किए जाने की मांग की है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed