{"_id":"67857d38d7b8e129e30544e3","slug":"farmers-roared-over-the-demand-for-msp-clashed-with-police-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-132479-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एमएसपी की मांग पर गरजे किसान, पुलिस से नोकझाेंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एमएसपी की मांग पर गरजे किसान, पुलिस से नोकझाेंक
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में भाकियू टिकैत ने प्रस्तावित एमएसपी गारंटी कानून के विरोध में प्रर्दशन किया। अमरोहा, हसनपुर, मंडी धनौरा व नौगांवा तहसील में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, प्रस्तावित कानून की प्रतियां जलाते हुए गुस्सा जाहिर किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी लागू की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दाैरान मंडी धनाैरा में पुलिस और किसानों की बीच नोकझोंक भी हुई।
दोपहर 12 बजे भाकियू कार्यकर्ता अमरोहा तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति और संसदीय स्थायी समिति द्वारा प्रस्तावित एमएसपी गारंटी कानून पूरी तरह किसान विरोधी है। किसान एक स्वर में इसे खारिज करते हैं। तहसील अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा कि स्वामीनाथन फार्मूले पर एमएसपी की कानूनी गारंटी ही मानी जाएगी।
इसके बाद उन्होंने प्रस्तावित कानून की प्रतियां जलाते हुए विरोध जताया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हेमंत कुमार को सौंपा। नरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहन सिह बेनीवाल, शुभम, मयाराम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, नौगांवा सादात तहसील में भी किसानों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शीशपाल सिंह, अजीत सिंह, डॉ. चंद्रपाल सिंह, बबीश यादव, सतीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
पुतला जलाने को लेकर हुई नोकझोंक
मंडी धनौरा। तहसील में प्रदर्शन के दाैरान भाकियू टिकैत के केंद्र सरकार का पुतला फूंका और प्रस्तावित कानून की प्रतियां जलाईं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू नहीं की जा रही है। मौजूद पुलिस बल ने भाकियू कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोका। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार के साथ जमकर नोकझोंक हुई। इस दाैरान सुभाष चीमा, सौवीर सिंह, बिजेंद्र शर्मा, देशराज सिंह, अशोक प्रधान, राधेश्याम, लवेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे। ग्राम वालीपुर, चुचैला कलां, मल्हपुरा, बछरायूं आदि में कार्यकर्ताओं ने प्रतियां जलाईं। डूंगर सिंह, शब्बन चौधरी, कलुवा खां आदि मौजूद रहे। संवाद
-- --
हसनपुर में भी किसानों का प्रदर्शन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत मंडी समिति में की गई। इस दौरान किसानों ने सरकार की कृषि विपणन एवं बाजार नीति की प्रतियां जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है। किसानों के लिए मुफ्त बिजली की मांग की गई। शीघ्र गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। इस माैके पर तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह, संजीव बालियान, दया प्रकाश, जितेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद