फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers owed 44.67 crore by three sugar mills

Amroha News: तीन चीनी मिलों पर किसानों का 44.67 करोड़ बकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers owed 44.67 crore by three sugar mills
अमरोहा। जनपद के गन्ना किसानों का तीन चीनी मिलों पर अभी भी 44.67 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। इनमें अकेले वेब शुगर मिल धनौरा पर 39 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी है। वहीं राणा शुगर मिल बेलवाड़ा पर करीब चार करोड़ रुपये और करीमगंज शुगर मिल शाहबाद पर 1.67 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। गन्ना विभाग ने संबंधित मिलों को जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में भुगतान नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में करीब 1.97 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती होती है, जिसके कारण अमरोहा को गन्ना बेल्ट के रूप में भी जाना जाता है। जिले के करीब 1.32 लाख किसान प्रत्येक पेराई सत्र में मुरादाबाद मंडल की दस चीनी मिलों धनौरा, हसनपुर, चंदनपुर, असमोली, बेलवाड़ा, धामपुर, स्योहारा, करीमगंज, चांगीपुर और अगवानपुर को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। इनमें से सात चीनी मिलों ने किसानों के गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान कर दिया है और धनराशि किसानों के बैंक खातों में पहुंच चुकी है। हालांकि, धनौरा की वेब शुगर मिल, बेलवाड़ा की राणा शुगर मिल और करीमगंज शुगर मिल पर अभी भी करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन

डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि वेब शुगर मिल धनौरा पर करीब 39 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है। मिल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि 12 करोड़ रुपये एक-दो दिन के भीतर किसानों के खातों में भेज दिए जाएंगे, जबकि शेष 27 करोड़ रुपये का भुगतान 31 जुलाई तक कर दिया जाएगा। दूसरी चीनी मिल भी अगस्त के पहले सप्ताह तक भुगतान कर देंगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी मिल ने तय समय में भुगतान नहीं किया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना सट्टा सर्वेक्षण का प्रदर्शन शुरू, 88 टीमें मैदान में

डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि नए पेराई सत्र को लेकर गन्ना सट्टा सर्वेक्षण का प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 88 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में तीन-तीन कर्मचारी शामिल हैं। ये टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को सट्टा सर्वेक्षण का प्रदर्शन दिखाने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed