{"_id":"574f30b94f1c1b1f5c109227","slug":"farmers-has-locked-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"खफा किसानों ने चीनी मिलों पर डाले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खफा किसानों ने चीनी मिलों पर डाले ताले
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा की चंदनपुर चीनी मील में ताला बंदी के बाद प्रदर्शन करते भाकियू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना गन्ना चीनी मिलों को देने के बाद अब उसके रुपये के लिए मिलों और अफसरों का चक्कर लगा रहे किसानों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया।
एकमुश्त बकाया भुगतान के लिए किसान मिलों पर पहुंच गए और एकमुश्त भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर, वेब शुगर मिल धनौरा, डीएसएम शुगर मिल असमोली और दि किसान सहकारी चीनी मिल के गेट पर ताले जड़ दिए। यहां प्रदर्शन कर बकाया भुगतान की आवाज बुलंद की। हसनपुर में तीस जून तक बकाया भुगतान कराए जाने के आश्वासन पर ताले खोले।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह के नेतृत्व में त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में कार्यकर्ताओं से साथ चीनी मिल के सभी गेटों पर तालाबंदी की। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने तक धरने पर रहेंगे।
इस पर चीनी मिल के जीएम आमोद कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर तीस जून तक किसानों का बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ता मान गए और चीनी मिल में लगे ताले खोल दिए। अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह ने तथा संचालन ब्लाक अध्यक्ष ठाकूर महेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
वहीं दि किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर में ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल के गेट पर तालाबंदी की और कहा कि जब-तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक भाकियू कार्यकर्ता धरने पर रहेंगे।
इस पर सीसीओ ने भी तीस जून तक बकाया गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया । धरने की अध्यक्षता ओमकार सिंह तथा संचालन काले सिंह ने किया। इस मौके पर गिरीराज सिंह, रीनू देवी, सीता आर्य, शीशपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, संजीव वालियान, कैलाश सिंह, करतार सिंह रहे।