Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers forced to guard crops in cold nights

Amroha News: सर्द रातों में फसलों की पहरेदारी को मजबूर किसान

Wed, 15 Jan 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers forced to guard crops in cold nights
अमरोहा। जिले के किसानों के लिए छुट्टा पशु आफत बन चुके हैं। एक तरफ उनसे हमले का खतरा बना रहता है तो दूसरे ओर फसलों के उजड़ने का। ऐसे में छुट्टा पशु किसानों के गले की हड्डी साबित हो रहे हैं। अब ये पशु गेहूं और सरसों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को हाड़ कंपाती ठंड में रात भर जगकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ठंड के बीच दिन ढलते ही किसान कंबल ओढ़कर और हाथों में डंडे लेकर निकल पड़ते हैं। अलाव जलाकर सर्द रातें काट रहे हैं। मंगलवार को देर शाम जिलेभर में पड़ताल कराई गई तो किसान खेताें में मुस्तैद नजर आए, जबकि रात में भी पशु खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे, जिन्हें किसान दौड़ाने में लगे रहे। यह हालत तक है कि प्रशासन लगातार छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने के दावे कर रहा है, जबकि किसान लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है।
विज्ञापन

पुरुषों के साथ महिलाएं भी कर रहीं पहरेदारी

अमरोहा। अमरोहा देहात कैलसा, नन्हेड़ा अल्यारपुर, हसनपुर कचिया और नौगांवा के फाजलपुर, अहलेदादपुर, जलालपुर नारायन, धावड़ी, पंजूसराय, हादीपुर आदि गांवों में छुट्टा पशुओं की भरमार है। किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं, आलू और सरसों की फसलों को बचाने के लिए रात जागकर पहरा दे रहे थे। खासबात यह है कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी पहरेदारी कर रही हैं, ताकि खेतों में खड़ी फसल को छुट्टा पशुओं से बचाया जा सके। वह भी हाथों में डंडे और टार्च लेकर पहरेदारी कर रही हैं। शाम आठ बजे के बाद पुरुषों के साथ महिलाएं भी पहरा देती नजर आईं। उन्होंने बताया कि छुट्टा पशुओं से फसल बचाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


दिन के साथ-साथ रातभर हो रही रखवाली
हसनपुर/आदमपुर। छुट्टा पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए वैसे तो किसान रखवाली करते रहते हैं, लेकिन सर्द मौसम में फसल की रखवाली करना किसी मुश्किल से कम नहीं है। रातभर किसान जाग-जागकर खेतों में घूमते रहते हैं। हसनपुर के गांव डगरौली, मंगरौला, गांगटकोला, मटीपुरा, बुरावली, छपना से लेकर रहरा तक कई गांवों में छुट्टा पशुओं की भरमार है। यहां पर किसान के परिवार का कोई ना कोई सदस्य 24 घंटे में से 18 से 20 घंटे तक अपने खेत की रखवाली कर रहा है। उधर, आदमपुर क्षेत्र के गांव सांथलपुर में रात में झुंड बनाकर किसान फसलों की रखवाली करते हैं। उसकी वजह है कि छुट्टा पशु कब हिंसक हो जाएं। इसलिए कई लोग समूह बनाकर फसलों की रखवाली करते हुए देखे जा सकते हैं। गांव ओगपुरा व भूवरा में भी रात में फसलों की रखवाली की जा रही है। मंगलवार शाम होते ही सभी जगह ग्रामीण पहरेदारी को निकले और पशुओं को दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव के बीच कट रही सर्द रात,

मंडी धनौरा/गजरौला। मंडी धनौरा क्षेत्र में पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। छुट्टा पशु फसलों को तबाह कर रहे हैं। मंगलवार शाम गांव दिसौरा व डिंगरा में किसान खेतों में पशुओं के पीछे डंडा लेकर दौड़ रहे। वहीं, अंधेरा होते होते भी काफी किसान देर रात हाथ में टॉर्च और डंडा लिए अपनी खेत की रखवाली कर रहे थे। उधर, अलावा पारा खालसा, पेली तगा, कमेलपुर, आजमपुर, ढ्योटी, कुआखेड़ा में छुट्टा पशु आफत बन रहे हैं। उधर, गजरौला के सलेमपुर गौंसाई में रात आठ बजे किसान पहरेदारी करने पहुंच गए। किसानों का कहना है कि फसलों के उजड़ने की चिंता लगातार उन्हें सताती रहती है।
24 गोशाला व एक नंदी विहार, फिर भी किसान लाचार
अमरोहा। जिले में यूं तो 24 गोशाला व एक नंदी विहार है। उनमें करीब चार हजार पशु संरक्षित हैं। जबकि, उनमें पशुओं को अलग से संरक्षित करने के दावे भी किए जाते हैं। वहीं, नंदीविहार छह सौ बीघा में है, यहां दो हजार से अधिक सांड़ रखने की क्षमता है, लेकिन उसके बाद सांड़ खुले में घूमते नजर आ रहे हैं। यह प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। जबकि, उनकी कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह है।

इन किसानों की है पशुओं के हमले में जान
-19 मार्च 2023- सैदनगली क्षेत्र के ग्राम गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
- 22 मार्च 2023- ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने कुचल कर कर मार डाला था।
- 07 अप्रैल 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमला कर सांड़ ने जान ले ली थी।
- 10 जुलाई 2023- गांव पौरारा निवासी 70 वर्षीय किसान होती सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें उपचार के दौरान मौत हो गई।
-30 जनवरी 2024- हसनपुर के गांव वाटूपुरा में खेत पर सांड़ के हमले में बचने को दौड़े किसान पैंतालीस वर्षीय सुरेश की गिरकर मौत हो गई।
- 15 अप्रैल 2024- हसनपुर के लुहारी खादर में 70 वर्षीय किसान करन सिंह की सांड़ के हमले में मौत हो गई।
छुट्टा पशुओं को लगातार पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग, नगरपालिका व ब्लाॅक के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित कराए। वहीं, हमलावर सांड़ को भी चिन्हित कर उन्हें नंदी विहार में संरक्षित कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की सुरक्षा को देखते टीम को सचेत व सक्रिय रहने को कहा गया है। निधि वत्स गुप्ता, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed