फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers did not approach government wheat centers

Amroha News: सरकारी केंद्रों से किसानों ने नहीं किया रुख, गेहूं खरीद पिछड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not approach government wheat centers
अमरोहा। जिले में गेहूं की खरीद अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो सकी है। एक मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद का सिलसिला 15 जून तक चला। लेकिन ढाई माह की अवधि में क्रय एजेंसियां लक्ष्य का 10 फीसदी गेहूं भी खरीद नहीं कर सकीं। 5.70 लाख क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 44 क्रय एजेंसी मात्र 40040 क्विंटल गेहूं की खरीद कर सकी हैं। जाेकि लक्ष्य का कुल 7.90 प्रतिशत ही है।
विज्ञापन

शासन द्वारा इस साल एक मार्च से गेहूं खरीद का अभियान शुरू किया गया था। जिसके लिए जिलेभर में 44 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया था। शासन द्वारा जिले को गेहूं खरीद के लिए 5.70 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया था। जिसके तहत 930 किसानों से गेहूं की खरीद की गई। हरेक एजेंसी के केंद्र को अलग-अलग गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। 15 जून को गेंहू खरीद की अवधि तक कोई भी केंद्र अपने लक्ष्य को पाने में सफल नहीं हो सका है। नैफेड के 4 क्रय केंद्र महज 2.13 फीसदी गेहूं की खरीद की कर सके। सबसे अधिक गेहूं की खरीद मंडी समिति क्रय केंद्र पर हुई। यहां लक्ष्य के सापेक्ष 39.97 फीसदी गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन

----
लक्ष्य में 1.90 लाख क्विंटल की हुई थी बढ़ोतरी
जिले को पिछले साल 3.80 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष कुल पांच हजार क्विंटल की खरीद हो सकी थी। इस बार 5.70 लाख क्विंटल का लक्ष्य जिले को दिया गया था। जिसकी तुलना में कुल 40040 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

समर्थन मूल्य बढ़ने पर नहीं दिखा उत्साह

शासन द्वारा साल 2024-25 के लिए गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। पिछले वर्ष जहां 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जा रही थी। वहीं इस बार 2275 रुपये की दर का निर्धारण किया गया था। लेकिन इसके बाद भी किसानों ने एजेंसियों पर गेहूं बेचने में दिलचस्पी नहीं ली।
----

930 किसानों ने बेचा 9.19 करोड़ का गेहूं
गेहूं खरीद के लिए निर्धारित 44 केंद्रों पर जिले में 930 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया था। जिन पर किसानों ने कुल 9.19 करोड़ रुपये का गेहूं एजेंसियों को बेचा। जिसके तहत 9.16 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है।

----
यह रही जिले में गेहूं खरीद की केंद्रवार स्थिति
एजेंसी क्रय केंद्र लक्ष्य खरीद प्रतिशत
खाद्य विपणन 8 10000 1091.70 10.92
पीसीएफ 25 29000 1466.31 5.06
पीसीयू 2 2000 60.60 3.03
भाखानि 4 5200 722.05 13.89
नैफेड 4 3000 63.95 2.13
मंडी 1 1500 599.60 39.97
नोट: लक्ष्य और खरीद मीट्रिक टन में है।
------

15 जून को गेहूं की खरीद बंद कर दी गई है। जिले को मिले लक्ष्य के अनुरूप 40 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। हालांकि बाजार भाव अधिक होने से गेहूं की खरीद प्रभावित हुई है।
-सुभाष चंद मैथानी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed