{"_id":"681bc2e727aeea714c08a54b","slug":"farmers-demonstrated-at-the-collectorate-raised-slogans-and-submitted-a-memorandum-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-139506-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
Thu, 08 May 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 08 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी मांगे उठाईं। भारतीय किसान यूनियन शंकर के नेतृत्व में नारेबाजी कर मांगों से संबंधित डीएम को संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलक्टर पुष्करनाथ चौधरी को सौंपा गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसान व आवाम के लिए सराहनीय कार्य कर रही है, लेकिन विभागीय भ्रष्टाचार सभी योजनाओं को पलीता लगा रहा है। किसानों ने पाकिस्तान में घुसकर सैकड़ों आतंकवादियों के साथ कई आतंकी ठिकानों को तहस-नहस करने के लिए सरकार व सेना का आभार भी जताया।
बुधवार को भाकियू शंकर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार किसानों के लिए काम तो कर रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी ही सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। जिससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि लेखपालों ने हेराफेरी कर अपात्रों के कम आय के प्रमाण पत्र बना दिए। जिससे अपात्र योजना का लाभ उठाने में कामयाब हो गए जबकि पात्रों को लाभ नहीं मिल सका। इसकी बड़े स्तर पर जांच हो और दोषी अधिकारी व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। बैंकों में न्यूनतम ब्याज की सुविधा पर खाता पोर्ट कराने की सुविधा किसानों को मिलना चाहिए। इस दौरान किसानों ने पहलगाम हमले पर भारतीय सेना की कार्रवाई पर सेना का आभार भी जताया। इस दौरान सत्यपाल सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, चौखेलाल, अशोक चौधरी, बबिता रानी, सुखबीर सिंह, विदेश चौहान समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।