फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers created ruckus when officers did not reach Panchayat, blocked Gajraula road for two hours

Amroha News: पंचायत में अधिकारियों के न पहुंचने पर किसानों का हंगामा, गजरौला रोड पर दो घंटे लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus when officers did not reach Panchayat, blocked Gajraula road for two hours
मंडी धनौरा (अमरोहा)। किसानाें की समस्याओं के समाधान कराने के लिए पंचायत में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और किसान हंगामा करने लगे। आक्रोशित किसानों ने तहसील कार्यालय के बाहर गजरौला रोड जाम लगा दिया। दो घंटे तक किसान सड़क पर बैठे रहे। किसानों ने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। नारेबाजी की। हालांकि तहसीलदार के समझाने पर किसानों ने जाम खोल दिया। किसानों ने आगामी बृहस्पतिवार को अनुपस्थित अधिकारियों के कार्यालयों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने तहसील का घेराव किया। कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। यदि संबंधित विभाग के अधिकारी दो बजे तक किसानों के बीच नहीं आए तो रोड जाम कर दी जाएगी। दो बजे तक बिजली विभाग को छोड़कर किसी भी विभाग के अधिकारियों के नहीं आने पर गुस्साएं किसानों ने तहसील के बाहर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ता एसडीएम व अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर तहसीलदार पीएन श्रीवास्तव मौके पर पहुचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में तहसील में किसानों का शोषण बंद करने, उनकी भूमि पर अवैध कब्जे रोकने, छुट्टा पशुओं को पकड़ने व उनके द्वारा नष्ट की जा रही फसल का मुआवजा दिलाने, चकबंदी विभाग में चक काटने पर हो रही लूट को बंद करने, किसानों के घर व नलकूप पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम बंद करने, गजरौला में बुध बाजार को व्यवस्थित तरीके से लगवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सात दिन में अमल नहीं किया गया तो 12 सितंबर को सरकारी कार्यालयों की तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर विजयवीर सिंह, रवि चौधरी, देवेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, मयंक धारीवाल, विनीत चौधरी, अली, लाखन सैनी, कामिल चौधरी आदि मौजूद थे।

दो घंटे तक जाम से परेशान रहे यात्री

मंडी धनौरा। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से भाकियू संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ताओं के दो घंटे तक जाम लगाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्कूली वाहनों व एंबुलेंस को जाम से मुक्त रखा गया था। पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं के जाम लगाने पर वाहनों को डायवर्ट कर दिया था। छोटे वाहन तो वैकल्पिक मार्गों से निकल गए, लेकिन बस व ट्रक जाम में फंस गए। उमस भरी गर्मी में यात्री बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article