फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers created ruckus at Rampura power station over power cut

बिजली कटौती को लेकर रमपुरा बिजलीघर पर किसानों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus at Rampura power station over power cut
सैदनगली के रमपुरा बिजलीघर पर हंगामा करते किसान। - फोटो : HASANPUR
सैदनगली। बिजली की कटौती से गुस्साए किसानों ने रमपुरा बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। जेई को ज्ञापन देकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरकार का 18 घंटे बिजली देने का वायदा किया है लेकिन किसानों को 6 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। बार-बार बिजली आती है और बार-बार भाग जाती है। यदि चार मई तक बिजली में सुधार नहीं किया गया तो किसान सड़क जाम करेंगे और बिजली घर पर धरना देंगे। इस अवसर पर हरपाल सिंह, मनवीर सिंह, राजीव कुमार, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, राजेश सिंह, जगपाल सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, बंटी सिंह, संजीव कुमार, सुनील कुमार, मनोज सिंह आदि रहे।
देहरा मिलक बिजलीघर पर किसानों ने दिया धरना
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर देहरा मिलक बिजलीघर पर धरना दिया। कहा कि 24 घंटे में सुनवाई ना होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील कोषाध्यक्ष संजीव बालियान ने कहा कि बिजली की लगातार कटौती से किसान परेशान हैं। देहरा मिलक के सभी फीडरों को तीन से चार घंटे बिजली की आपूर्ति हो पा रही है। सिंचाई के अभाव में किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है और बाकी बची हुई फसल सूखने के कगार पर है। भदौरा फीडर पर एचटी की लाइन पर लोहे के जर्जर तार लगे हुए हैं जो आए दिन टूटते रहते हैं। इससे आग लग जाती है और किसानों की फसल जलकर बर्बाद हो जाती हैं। उनको तत्काल बदला जाए। किसानों ने बैठक के दौरान बताया कि बेगपुर मुंडा गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में विद्युत केबल नीचे पड़ा हुआ है जिसे ठीक कराया जाए। कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर मांगों के अनुसार सुनवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को बिजली घर पर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष कालेज सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजीव त्यागी, हरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सतवीर सिंह, बलवीर सिंह संजीव कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली नहीं मिलने से खफा ओसामाफी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हसनपुर। क्षेत्र के ग्राम ओसामाफी में बिजली नहीं मिलने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि बिजली की आंख मिचौली से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले लगभग एक सप्ताह से ज्यादा परेशानी बनी हुई है। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। यदि 24 घंटे में बिजली की स्थिति में सुधार नही होता है तो दिनक 30 अप्रैल को देहरा बिजली घर पर 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि खजूरी स्थित बड़े बिजली घर से विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस अवसर पर जगवती देवी, शशि, चमेली, भगवती देवी, भूरी, सोमती, उर्मिला, दुलारी, रेखा कश्यप, महीपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्म सिंह, रामपाल सिंह, गेंदा राम, ओमपाल, धर्मपाल, दिलशाद, कैलाश, सुखदेव शर्मा, अंकित, संकेत, परशुराम,लोकेश सैनी, रामौतार आदि रहे।

अफसरों के साथ बैठक कर दिए बिजली व्यवस्था में सुधार के निर्देश
हसनपुर। क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों के बीच पनप रहे आक्रोश को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर एससी रजत जुनेजा, एक्सईएन अनिल कुमार, उपखंड अधिकारी हसनपुर देहात देवेश कुमार, उपखंड अधिकारी नितिन विश्नोई के साथ बैठक की। कहा कि बिजली व्यवस्था बहुत गड़बड़ाई हुई है। भीषण गर्मी में एक घंटे भी आपूर्ति ना मिलने के कारण लोग बिलबिला उठते हैं। ऐसे में कई-कई घंटे की कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। विधायक ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती का क्या कारण है। बिना वजह कटौती न की जाए। लोगों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। यदि रात में फाल्ट होता है तो जल्द से जल्द फाल्ट को सही कराकर आपूर्ति चालू कराई जाए। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसके बाद विधायक ने बिजलीघर पहुंचकर निरीक्षण किया। रजिस्टर चेक किया। शिकायत रजिस्टर भी देखा। कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed