फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers angry with Ghazipur incident made Zoya toll free

जोया टोल प्लाजा को फ्री कर बूथों के बीच धरने पर बैठे किसान, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry with Ghazipur incident made Zoya toll free
रजबपुर (अमरोहा)। गाजीपुर फ्लाईओवर पर भिड़ंत के बाद भाजपाइयों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू नेताओं का गुस्सा भड़क गया। राष्ट्रीय आह्वान पर अमरोहा के किसानों ने जोया टोल फ्री कर दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। टोल प्लाजा की सभी लाइनों को टोल फ्री कर बूथों के बीच में धरने पर बैठ गए। किसानों ने उच्चाधिकारियों के अगले आदेश तक टोल फ्री रखने की चेतावनी दी है। अचानक किसानों के टोल पर आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी जिद पर उड़े रहे। देर रात तक किसान टोल बूथों के बीच धरना देकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को विरोध में जनपद के किसान पिछले 37 दिन से जोया टोल प्लाजा के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के गाजीपुर फ्लाईओवर पर नवंबर से किसान आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार यहां भाकियू समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई थी। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन को दबाने की साजिश बताया है। घटना के बाद से किसानों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान नेता टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने थोड़ी ही देर में टोल फ्री कर दिया और टोल बूथों के बीच धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विवेक यादव, सीओ धनौरा सत्येंद्र कुमार, सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित किसानों को समझाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन किसानों ने उनकी एक न सुनी। स्पष्ट कहा कि मांगे पूरी होने तक टोल फ्री रखा जाएगा। इस दौरान योगेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, शिशपाल सिंह, सुंदर सिंह, नन्हें सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह, मनोज, नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, खजान सिंह, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed