फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer who went to supply sugarcane died of heart attack

Amroha News: गन्ना आपूर्ति करने गए किसान की हार्ट अटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to supply sugarcane died of heart attack
मंडी धनौरा। चीनी मिल पर गन्ना आपूर्ति करने गए किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे रिश्तेदार उनको निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव देहरा कादर बक्श निवासी मुनि देव सिंह उम्र 55 साल मंगलवार की दोपहर चीनी मिल पर गन्ना आपूर्ति करने गए थे। गन्ने की तौलत के बाद वह पास में ही।स्थित एक नल पर पानी पीने गए। वहां अचानक उनको चक्कर आया और वह नीचे गिर पड़े। किसान को नीचे गिरता देख मौके पर मौजूद अन्य किसान व मिलकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे। वह अचेत पड़े हुए थे। पास के ही गांव में रहने वाले उनके रिश्तेदार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। वे उनको एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने चेकअप के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट फूट कर रोने लगे। डॉक्टर के अनुसार किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मुनिदेव का।एक बेटा सीआरपीएफ में जबकि दूसरा बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed