फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer was killed, lost life

Amroha News: नलकूप पर धान की पौध धोते समय किसान को लगा करंट, गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer was killed, lost life
आदमपुर। ट्यूबवेल की हौज पर धान की धुलाई करते समय किसान उदयचंद (35) वहां से गुजर रही विद्युत लाइन में चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भूवरा में किसान जयराम का परिवार रहता है। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह को जयराम अपनी पत्नी प्रभादेवी और पुत्र उदय चंद के साथ अपने खेत में धान की फसल की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान उदयचंद खेत पर नलकूप की हौज में धान की पौध को धोने लगे। तभी वह वहां से गुजर रहे तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से बेहोश होकर खेत में गिर गए। आसपास कम कर रहे अन्य लोगों ने बिजलीघर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

किसान को बेहोशी की हालत में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के जर्जर तारों और खराब खंभे की वजह से यह हादसा हुआ है। इन हादसों को रोका जाना चाहिए। बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed