{"_id":"670873cd850cb0640a05aa44","slug":"farmer-was-beaten-up-after-being-locked-in-a-sack-over-money-transaction-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-127398-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुपयों के लेनदेन में किसान को बोरी में बंद करके पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुपयों के लेनदेन में किसान को बोरी में बंद करके पीटा
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
रुपयों के लेनदेन के विवाद में किसान को बोरी में बंद करके पीटा गया। जिसमें वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह मामला क्षेत्र के गांव गंगाचोली का है। गांव निवासी तीरथ का कहना है कि उसकी लौकी फसल के रुपयों के हिसाब को लेकर बुधवार शाम को परिवार से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि परिवार के लोगों ने बोरी में बंद करके मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। उधर, नगर के मोहल्ला शेखुपुरा में मोहम्मद सफी रहते हैं। आरोप है कि सफी के घर पर लगा बिजली मीटर को लेकर पड़ोसी युवक से कहासुनी हो गई। युवक ने सफी के साथ मारपीट की। जिसमें शफी की पत्नी सहाना घायल हो गई। सिकरौली मिलक निवासी प्रेम सिंह का कहना है कि गांव के ही युवक ने घर से मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद युवक से घर पर जाने के लिए मना किया तो युवक ने बेटी लता के साथ मारपीट की। तीनों मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।