फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer sleeping on the scaffold was attacked by a wild animal

मचान पर सो रहे किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer sleeping on the scaffold was attacked by a wild animal
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर मक्का की फसल की रखवाले करते समय बारह फीट ऊंचे मचान पर चढ़कर जंगली जानवर ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने पैर से धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। किसान के पैर में खरोंच लगी है। किसान की सूचना पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर जानवर अंधेरे में भाग गया। जानवर को भालू के जैसा बताया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सैदरा मिलक निवासी किसान चंद्रपाल ने खेत में मक्का की फसल उगा रखी है। वह रोजाना मक्का की फसल की रखवाली के लिए खेत पर जाते हैं। खेत में पेड़ के सहारे करीब बारह फीट ऊंचा मचान बना रखा है। जिस पर बैठकर वह रखवाली करते हैं। किसान का कहना है कि रविवार की देररात एक जंगल जानवर ने पैर पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। जैसे ही आहट हुई तो लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। जानवर फिर से ऊपर चढ़ने की कोशिश करने लगा। किसान ने पास रखा डंडा फटकार कर जानवर को भगाने का प्रयास किया। इस बीच जब जानवर नहीं भागा तो किसान ने मोबाइल से घर सूचना दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख जानवर गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। किसान का कहना है कि जानवर भालू जैसा दिखाई दे रहा था। वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल विष्ट का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो टीम को भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed