{"_id":"62250d9d748e4a05d07a6589","slug":"farmer-s-death-under-suspicious-circumstances-fear-of-murder-jpnagar-news-mbd420819672","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। घर में सोते समय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ससुराल वालों ने हत्या की आशंका जताई। किसान की पत्नी की डेढ़ माह पहले मौत हो चुकी है। गोद ली हुई बेटी किसान की देखभाल करती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तोफापुर गांव की है। यहां पर ललतू सिंह (60) का परिवार रहता है। पेशे से किसान ललतू सिंह की पत्नी प्रेमवती की डेढ़ माह पहले मौत हो चुकी है। बताते हैं कि उन पर कोई संतान नहीं होने के कारण उन्होंने एक बेटी चायना को गोद लिया था, जिसकी उम्र अब 16 साल है। वह इंटर में पढ़ती है। वही ललतू सिंह की देखभाल करती थी, लेकिन शनिवार की रात ललतू की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में बेटी ने मामले की जानकारी उनके ससुराल वालों को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
परिजनों ने उन्हें जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ललतू को मृत घोषित कर दिया। ललतू सिंह के साले के बेटे प्रमोद ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पतखोई के रहने वाले साले के बेटे प्रमोद की शिकायत पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान के नाम पर 33 बीघा जमीन है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।