फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer killed by bull attack

Amroha News: सांड़ के हमले किसान की मौत

Mon, 06 Mar 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by bull attack
उझारी(अमरोहा)। पशु चराने गए गांव गलसुआ निवासी किसान असगर(50) पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव गलसुआ निवासी असगर शनिवार दोपहर बाद जंगल में पशु चराने गए थे। इस दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। देर शाम तक जब असगर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ असगर की तलाश की। रात करीब नौ बजे किसान का शव जंगल में मिला। उनके शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने सांड़ को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

किसान ने अपने पीछे चार बेटे और चार बेटियां छोड़ी हैं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि इस तरह का मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन



काल बनकर घूम रहे सांड़, ले रहे लोगों की जान
जंगल में सांड़ काल बनकर घूम रहे हैं। आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। 13 नवंबर 2019 को रहरा थाना आदमपुर के गांव बुद्धा वाला महरपुर में किसान सोमपाल सिंह (55) गंगा तटबंध किनारे अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। खेत में घुसे छुट्टा पशुओं को जैसे ही सोमपाल ने बाहर निकालने का प्रयास किया था। इसी दौरान एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया था। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई थी। नौ दिसंबर 2021 को आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव बीजलपुर में किसान छतर सिंह का बेटा संतोष (28) खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गया था। इसी दौरान सांड़ के हमले में उसकी मौत गई थी। 22 फरवरी को हसनपुर क्षेत्र के गांव दियावली खालसा निवासी किसान राजपाल फसल की रखने गया था। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टा पशुओं को गुरेंठा में बनाई जा रही बड़ी गोशाला में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा रहा है। अब कोई भी पशु छुट्टा नहीं रहेगा। -विजय शंकर, एसडीएम, हसनपुर


आए दिन छुट्टा पशु किसानों पर हमला करते हैं। उनकी फसलों को बर्बाद करते हैं। कई बार मांग किए जाने के बाद भी प्रशासन छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए गंभीर नहीं है।
प्रमोद नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed