{"_id":"61673c3023197b3a9c1d24a7","slug":"farmer-dies-in-road-accident-hasanpur-news-mbd406085997","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में चार घायल, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में चार घायल, किसान की मौत
विज्ञापन
हसनपुर/उझारी/बुरावली। क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल हो गए जबकि किसान की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा निवासी ओमपाल सिंह व कमल सिंह(49) दोनों भाई हैं। बुधवार को हसनपुर से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव मटीपुरा को लौट रहे थे। रहरा हसनपुर मार्ग पर बुरावली में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घायलों को रहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को रेफर कर दिया। जहां रास्ते में किसान कमल सिंह की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटी एवं एक बेटा छोड़ा है। एक बेटा एवं एक बेटी की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि सड़क हादसे में किसान की मौत का मामला जानकारी में है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी है। उधर, उझारी ढबारसी मार्ग पर बुधवार को बाइक सवार को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ग्राम महमूदपुर निवासी कुलदीप पुत्र देवराज, शिव कुमार पुत्र गिरिराज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। परंतु स्थिति गंभीर मानते हुए रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज संत कुमार ने बताया के घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। उनकी तहरीर के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उधर, हसनपुर के मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी हरवीर सिंह बुधवार को बाइक पर सवार होकर घरोंट से हसनपुर लौट रहे थे। अतरासी हसनपुर मार्ग पर विद्यामंदिर इंटर कालेज के समीप सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से टक्कर हो गई। जिसमें वह घायल हो गए। घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।