{"_id":"681bc1127b44d013400eca38","slug":"farmer-died-after-being-crushed-by-his-own-tractor-it-overturned-while-sowing-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-139472-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अपने ही ट्रैक्टर से दबकर किसान की मौत, बोआई करते समय पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अपने ही ट्रैक्टर से दबकर किसान की मौत, बोआई करते समय पलटा
Thu, 08 May 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 08 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव पेली तगा में बुधवार सुबह गन्ने की बोआई करते समय ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर किसान सचिन (35) की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव पेली तगा निवासी सचिन कुमार गन्ने की बोआई करने बुधवार सुबह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पर गए थे। खेत की बोआई करते समय ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे सचिन दब गया। काफी देर तक सचिन घर पर नहीं आया। वहीं, परिजनों के मोबाइल पर फोन करने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर परिजन खेत में पहुंचे तो उन्होंने ट्रैक्टर पलटा देखा और सचिन ट्रैक्टर के नीचे दबा था।
परिजनों ने किसी तरह सचिन को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत होने से परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। सचिन के दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।