{"_id":"586bf1554f1c1bdd6915852a","slug":"fahan-club-jeeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन के शतक से जीता फरहान खान क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीन के शतक से जीता फरहान खान क्लब
अमराोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
शाॉट लगाता प्लेयर।
अब्बासी क्रिकेट अकादमी मंगलवार को खेले गए मुकाबले में अमीन के शतक की बदौलत फरहान खान क्लब ने रायल दिल्ली 71 रनों से पराजित कर दिया। अमीन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कानपुर से संबद्ध अब्बासी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे एपीएल-6 टूर्नामेंट में मंगलवार को एक मुकाबला खेला गया। लीग का आठवां मैच फरहान खान क्लब और रायल दिल्ली के बीच खेला गया। फरहान खान क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए। अमीन ने 101 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायल दिल्ली की पूरी टीम 184 रन पर ही पवेलियन लौट गई। टीम के लिए जवाद ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। फरहान खान क्लब ने रायल दिल्ली को 71 रन से हराया। 101 रन की शानदार पारी खेलने वाले फरहान खान क्लब के अमीन को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
अकादमी के अध्यक्ष फिरोज कमाल अब्बासी ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। मैच कोच असलम सिद्दीकी और कसीम अशरफ की देखरेख में खेला गया। लीग का नौवां मैच बुधवार को अमरोहा सीनियर्स और तारिक क्लब के बीच खेला जाएगा। इस दौरान नावेद सिद्दीकी, मनोज गिल, वसीम बेग, खालिद, खालिद नईम, अफजाल रिजवी आदि मौजूद रहे।