फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   facebook account hacked

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष का फेसबुक अकाउंट हैक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
facebook account hacked
अमरोहा। साइबर ठगों ने रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष की फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके दोस्तों को ठगने की कोशिश की है। ठगों ने कई दोस्तों से नौगांवा सादात विधान सभा उपचुनाव का हवाला देकर रुपये की डिमांड की है। करीबी दोस्तों ने फोन कर रुपये मांगने के बारे में पूछा तो मामला जानकारी में आया। एक दोस्त से बीस हजार रुपये ठगने की चर्चा है। पीड़ित ने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच रही है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के शहबाजपुर कलां निवासी चौधरी शूरवीर सिंह के राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष है। गाजियाबाद और गजरौला में उनकी अपनी दो फैक्टरी हैं। जमीनी राजनीति से जुड़े चौधरी शूरवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में फेसबुक पर उनके तीन अकाउंट है। तीनों अकाउंटों पर करीब 13 हजार 200 दोस्त संपर्क में हैं। शूरवीर सिंह अपने फेसबुक अकाउंटों पर पार्टी की गतिविधि और खुद के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को अपडेट रखते हैं। लेकिन, साइबर ठगों ने उनके फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया है। उनकी एक फर्जी आईडी भी बनाई गई है। ठगों ने नौगांवा सादात विधान सभा उपचुनाव में रुपये की जरूरत बताकर मैसेंजर पर दोस्तों को मैसेज भेजे। अर्जेंट रुपये की डिमांड की। ठगों ने कुछ दोस्तों से रुपयों की सख्त जरूरत पड़ने का हवाला दिया। अचानक मैसेज मिलने पर करीबी दोस्तों ने फोन कर चौधरी शूरवीर से परेशानी पूछी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने खुद के द्वारा किसी भी तरह से रुपये मांगने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

चौधरी शूरवीर सिंह के मुताबिक करीब एक हजार से अधिक फेसबुक दोस्तों ने उनसे शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कुछ स्क्रीन शॉट भी भेजे हैं। जिसके आधार पर साइबर सेल में शिकायत की है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ठगों ने उनकी कितनी आईडी हैक की हैं, या फर्जी बनाई है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर ही है। वही उनके एक फेसबुक दोस्त से 20 हजार रुपये ठगने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed