{"_id":"691cd5b72ecd0ab2fe004396","slug":"extra-classes-will-be-held-for-weak-students-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-151773-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
Wed, 19 Nov 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए कॉलेजों में भी पाठ्यक्रम को तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है। वहीं, पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की मदद के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। इनमें भी हाईस्कूल, इंटर के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य कमजोर विद्यार्थियों को अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना, परीक्षा की तैयारी में सहयोग देना है।
जिले में 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा एमपी सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कमजोर बच्चों को उपचारात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों की क्षमता बढ़ेगी। विगत वर्ष उपचारात्मक शिक्षण माड्यूल्स मुद्रित कराकर उपचारात्मक शिक्षण के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वितरित कराए गए थे।
पिछले साल की तरह इस वर्ष भी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान विषय के कक्षावार, विषयवार कमजोर 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को चिह्नित कर उपचारात्मक शिक्षण संचालित किया जाएगा। मूल्याकंन, टेस्ट, परीक्षा में जिस विषय में विद्यार्थी को कम अंक मिले हैं, उनको ही उपचारात्मक शिक्षण के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
- सभी राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। अब बोर्ड की परीक्षाओं का समय भी धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। लिहाजा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों पर भी ध्यान देने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। -डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस