फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   exam tomarrowo

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कल, 20, 922 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
exam tomarrowo
अमरोहा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 24 अगस्त को है। जिले के 20 इंटर कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा होगी। इसके लिए 20,922 अभ्यर्थी पंजीकृत है। नकल विहीन परीक्षा के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं, जिसमें चार एसडीएम, दो डिप्टी कलक्टर और एक तहसीलदार शामिल हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा चलेगी। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, हाशमी इंटर कॉलेज, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल, हिल्टन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी, श्री राम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर, जीपीएस एकेडमी भजनपुरी, अब्दुल रज्जाक पीजी कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, एएसएम मॉडर्न एकेडमी खाता, एएसएम बाल विद्या मंदिर खाता, ए डब्ल्यू फैज ए आम इंटर कॉलेज, नायाब अब्बासी पीजी कॉलेज और मोती स्मृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से प्रकाश व्यवस्था को बेहतर रखने को कहा है। इसके अलावा फर्नीचर को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए जबकि सीसीटीवी कैमरे को ऑन मोड पर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों में भ्रमण करते रहे किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed