फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ex pradhan dead from fever

बुखार से पूर्व प्रधान की मौत सदमे में चाची ने दम तोड़ा

Sat, 29 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 29 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ex pradhan dead from fever
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo
अफसरों की उदासीनता अमरोहा जिले के लोगों पर भारी पड़ रही है। यहां बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव से लेकर शहर तक लोग आए दिन बुखार से अपनी जान गंवा रहे हैं। हर तरफ दहशत है नतीजतन इसके सदमे में भी लोग जान गंवा रहे हैं। ऐसा एक और मामला सामने आया है गांव चकफेरी बुखार से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। इसके सदमे में उसकी चाची ने भी दम तोड़ दिया। वहीं गांव राजानांगल में वृद्ध ने बुखार से दम तोड़ दिया। इससे दोनों गांवो में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव चकफेरी में पूर्व प्रधान भूकन(45)पुत्र प्रताप उत्तराखंड में ट्रैक्टर चलाता था। कई रोज पहले उसे बुखार आया था। उपचार कराने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ तो दो दिन पहले भूकन अपने गांव चकफेरी आ गया। यहां के प्राइवेट डाक्टर से उपचार कराने लगा। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार सुबह को भूकन ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन



मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक भूकन के घर के ही सामने उसकी चाची चंद्रवती (60) पत्नी लेखराज का मकान है। हादसे की खबर पर वह देखने गईं थी। एक घंटे बाद घर लौटीं तो घर पर गश खाकर गिर पड़ीं। लोगों ने काफी कोशिश कीं, मगर वृद्धा बोल नहीं सकी। आनन-फानन में परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गया, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, सदम से उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार से बुजुर्ग समेत दो की मौत 
जोया/हसनपुर। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी हाफिज (36) पुत्र मुनव्वर को तीन दिन पहले बुखार आया था, जिस पर परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन इलाज के बाद भी तबियत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था।


शनिवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसको लेकर कॉसमॉस जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।उधर, हसनपुर क्षेत्र के गांव राजानांगल में कमल सिंह(60) पुत्र हरसहाय को कई दिनों से बुखार आ रहा था। हड्डियों में तेज दर्द की शिकायत बनी हुई थी। शनिवार को बुखार ने मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed