{"_id":"5a60fe764f1c1b6f268b51f1","slug":"everyone-weap-to-see-the-deadbody-of-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम का शव देखकर रो उठा लोगों का दिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम का शव देखकर रो उठा लोगों का दिल
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा।
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
demo fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों की बदहवासी में नन्हीं सी जान के आग में जिंदा जल जाने पर पूरा गांव गमगीन हो उठा। किसी को भी यकीन नहीं आ रहा था कि यश की इतनी दर्दनाक मौत हुई है। जिसने भी यश का शव देखा वह रो पड़ा। क्षेत्र में मासूम की मौत से मातम पसर गया है।
बताया जाता है कि यश बुधवार की रात अपने मामा के साथ सोया हुआ था। जिस समय आग लगी तब मकान में सो रहे सभी लोग बाहर की ओर भागे लेकिन मासूम यश की ओर किसी का भी ध्यान नहीं दिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। लेकिन यश का ध्यान किसी को नहीं आया। आसपास नहीं दिखने पर भीतर जाकर देखा गया तो यश पूरी तरह जल चुका था। शरीर खाट पर पड़ा था। मासूम यश की हालत देखकर मां बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे यकीन ही नहीं आ रहा था कि जिस लाल को उसने कुछ देर पहले अपने भाई के पास सुलाया था वह अब इस दुनिया में नहीं है।
सवेरे को जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो यश की हालत देखकर दिल रो उठे। किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि मासूम यश की ऐसी मौत होगी। पूरा गांव गमगीन नजर आ रहा था। यश के शव के पास गुमसुम बैठा पिता कलुवा भी अपने कलेजे के टुकड़े की हालत देखकर पत्थर सा हो गया था। एक बुजुर्ग ने बताया कि लगभग 20 साल पहले भी गांव में दो मासूम सगी बहनों की आग में जलकर मौत हो गई थी। उन्होंने आग लगने पर लिहाफ ओढ़ लिया था और वहीं लिहाफ उनका कफन बन गया था।