{"_id":"66807d7bdf328a193c047904","slug":"entrepreneurs-honored-on-the-birth-anniversary-of-philanthropist-bhamashah-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-121185-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दानवीर भामाशाह की जयंती पर सम्मानित हुए उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दानवीर भामाशाह की जयंती पर सम्मानित हुए उद्यमी
विज्ञापन
अमरोहा। दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर कलक्ट्रेट में आयोजित हुए कार्यक्रम में सबसे अधिक कर जमा करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि भामाशाह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीर योद्धा महाराणा प्रताप के सहयोगी रहे दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप के सेनापति के रूप कार्य करने वाले भामाशाह ने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपनी संपूर्ण धन संपदा महाराणा प्रताप को समर्पित कर दी थी। उनकी जंयती पर शनिवार को कलक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद कंवर सिंह तंवर ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वह देश के एक कुशल योद्धा रहे हैं। देश के प्रति उनके समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि भामा शाह की जयंती आज व्यापार कल्याण दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी इस देश की रीढ़ है। उनके दिए टैक्स से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह सहित व्यापार कर से जुड़े अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।