{"_id":"61ce06a858be481d2d24aa00","slug":"enthusiasm-to-celebrate-new-year-down-due-to-night-curfew-jpnagar-news-mbd4144454169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि कर्फ्यू के लॉक से डाउन हुआ न्यू ईयर मनाने का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि कर्फ्यू के लॉक से डाउन हुआ न्यू ईयर मनाने का जोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद अगस्त से बाजार-व्यापार अपनी रौ में आया था। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों की गतिविधियां भी पूरी तरह सामान्य हो गई थीं। नए साल की पूर्व संध्या को लेकर भी लोगों ने तरह-तरह के योजनाएं बना ली थीं। खास आयोजन के लिए होटल, रेस्टोरेंट में बुकिंग कर ली थी। इस बीच कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के संभावित खतरे ने लोगों के कदम ठिठका दिए हैं। रात्रि कर्फ्यू के सरकारी एलान से होटल, रेस्टोरेंट, खुले परिसरों में सामूहिक आयोजन की योजना बनाए लोगों में निराशा है।
नववर्ष के मौके युवाओं के जोश को रात्रिकालीन कर्फ्यू की बंदिशों जकड़ लिया है। प्रशासन भी रात्रिकालीन कर्फ्यू के पालन कराने में जुटा है। होटल और रेस्तरां संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटेंगे। युवाओं ने भी दूसरे शहरों में घूमने की योजना बनाई है। हालांकि वह भी कोरोना के संक्रमण को लेकर सतर्क हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। रात 11 से सुबह पांच बजे तक सामान्य आवाजाही पर रोक है। उद्योग में काम करने वाले व्यक्ति आ जा सकते हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक चौक चौराहों पर निर्धारित दूरी पर रहने की अपील की गई है। ताकि कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सके।