फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Entered the house and beat up the family members of the soldier, FIR on six

घर में घुसकर फौजी के परिजनों से मारपीट, एक परिवार के छह लोगों पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the family members of the soldier, FIR on six
अमरोहा। रंजिशन दबंगों ने घर में घुसकर फौजी के परिजनों के साथ मारपीट की। जमकर उत्पात मचाया। मारपीट में फौजी के माता-पिता घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में एक ही परिवार के छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अलीपुरा कला गांव की है। यहां पर हरचरन सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा अमरीष सिंह फौजी है। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली में है। आरोप के मुताबिक शनिवार को फौजी के पिता हरचरन सिंह अन्य परिजनों कर साथ घर पर मौजूद थे। तभी दबंगों ने रंजिशन घर पर चढ़ाई कर दी और पिता हरचरन सिंह और माता रनवीरी के साथ मारपीट की। दबंगों ने फौजी की भाभी को भी नहीं बख्शा। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक ही परिवार के दीक्षित, मोटी, डोली, अंशु, पायल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

फौजी अमरीष के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान उनका भाई राजवीर सिंह लापता हो गया था, जो आज तक नहीं मिला है। इस मामले में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से गांव के कुछ लोग रंजिश रखने लगे थे। यह लोग भी उन्हीं आरोपियों के ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed