Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Encroachment was removed near the Dhaba on the second day as well

Amroha News: ढाबे के पास दूसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Encroachment was removed near the Dhaba on the second day as well
अमरोहा। हाईवे स्थित राजाजी ढाबा के पास अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई सोमवार को दूसरे दिन भी चली। प्रशासन की टीम की मौजूदगी में जेसीबी से कब्जा हटाया गया। अधिकारियों का कहना है कि ढाबा संचालक द्वारा हाईवे किनारे काफी बड़े क्षेत्र में कब्जा किया गया था, जिसे हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में हाईवे पर कुछ दिनों पहले राजाजी ढाबा खुला है। होटल की जमीन को लेकर शुरुआत से ही विवाद सामने आया था। शनिवार को ढाबा संचालक हाईवे किनारे बाउंडरीवाल करा रहे थे। मौके पर पहुंचे यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों ने हंगामा किया था। अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की थी। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

रविवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सुधीर कुमार राजस्व टीम व पुलिस के साथ वहां पहुंचे थे। उन्होंने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की तो ढाबा संचालक हरियाणा निवासी जितेंद्र कुमार और कर्मचारी हरियाणा के जींद निवासी सतविंदर सिंह ने विरोध करते हुए सरकारी कार्य में व्यवधान पैदा किया था। जिसके बाद पुलिस बल को बुलाकर जेसीबी से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करवा दिया। बाद में पुलिस ने संचालक व कर्मी को हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को दूसरे दिन भी ढाबा के पास से अवैध अतिक्रमण व कब्जे को हटवाने की कार्रवाई की गई। किसी भी सूरत में अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed